ताप्ती नदी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
ताप्ती नदी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
नेपानगर। बुधवार को नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ताप्ती नदी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ताप्ती नदी में मिले अज्ञात शव की सूचना नेपानगर थाना पुलिस को लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार ताप्ती नदी किनारे एक अज्ञात शव दिखाई दिया था जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाल और तलाशी ली गई तो मृतक व्यक्ति के हाथ पर राम लिखा हुआ है और जेब में टिकट मिला है जो सावदा से बुरहानपुर का है, और मृतक व्यक्ति ने टकला कराया हुआ दिख रहा है! पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं, अगर अज्ञात मृतक व्यक्ति संबंधित किसी को कोई सूचना मिलती हैं तो नेपानगर थाने पर संपर्क कर सकते हैं।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें