महिला को थप्पड़ मारने और धमकी देने के आरोप वाले मामले में! महिला ने की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, कार्रवाई की मांग!
महिला को थप्पड़ मारने और धमकी देने के आरोप वाले मामले में! महिला ने की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, कार्रवाई की मांग!
बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एक तरफ महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करते हैं पूरा देश महिला सम्मान दिवस बना रहा है वही बुरहानपुर जिले के ग्राम लोली में पीएम आवास योजना में मिलने वाले आवास की जानकारी लेने गई तो लगभग 60 वर्षीय ग्राम लोनी निवासी महिला सुशीला बाई के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता हेमंत पाटिल उर्फ दत्ता पर आरोप लगाते हुए लालबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शिकायतकर्ता सुशीला बाई पति अशोक गुर्जर, निवासी दुर्गा नगर, ग्राम लोनी ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि 7 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे वह ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर की जानकारी लेने गई थीं। ग्राम पंचायत लोनी कार्यालय के बाहर सरपंच पति हेमंत पाटिल बैठा था। जब महिला ने अपने आवास की जानकारी मांगी और काम करने को कहा, तो हेमंत पाटिल ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। महिला के विरोध करने पर उसने उनके कान पर जोरदार थप्पड़ मार दिया और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। महिला ने बताया कि हेमंत उर्फ दत्ता ने मेरा हाथ कसकर पकड़ा और पूरी ताकत से मुझे झटका दिया जिसके कारण मेरे हाथ की चूड़ी टूटकर मेरी कलाई में घुस गई और खून भी बहा! 8 मार्च को फिर हेमंत पाटिल ने उन्हें गालियां दीं और धमकी दी कि यदि वह दोबारा पंचायत में आईं, तो उन्हें जान से मार देगा। इस डर के कारण महिला लालबाग थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला की शिकायत पर लालबाग थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता और सरपंच पति हेमंत पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनाव के समय हेमंत उर्फ दत्ता पाटिल द्वारा काम भी करेंगे सम्मान भी करेंगे का नारा दिया गया था अब इस घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें काम भी करेंगे सम्मान भी करेंगे की बात कहीं जा रही है सुनिए यह 1 मिनट 47 सेकंड का पूरा वीडियो। बुधवार को इस पूरे मामले पर महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर हुई शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें