1 दिसम्बर को बुरहानपुर में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा विद्युत प्रदाय

1 दिसम्बर को बुरहानपुर में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा विद्युत प्रदाय

बुरहानपुर। बुरहानपुर, 29 नवम्बर 2025/-कार्यपालन यंत्री (शहर) ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कं. लि. द्वारा नवीन 33 के.व्ही.लाईन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस हेतु 11 के. व्ही. ओ.पी.एच. फीडर (आंशिक) का 1 दिसम्बर दिन-सोमवार को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। जिसके कारण आदर्श कॉलोनी, सुभाष नगर, अंबिका नगर, अभिलाषा नगर, इंद्र नगर, गोपाल नगर, कॉरोनेशन बाजार, नेहरू मॉटेसरी स्कूल इत्यादि क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। कार्य की आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ