जिले की 1,29,480 लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित

जिले की 1,29,480 लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित

बुरहानपुर। 12 नवम्बर, 2025 को लाड़ली बहना योजना अंतर्गत बुधवार को प्रदेश सहित जिले की लाड़ली बहनाओं के खातों में राशि अंतरित की गयी। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित रहा। अब लाड़ली बहनों को 1500 रूपये की बढ़ी हुई राशि मिली है। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती भारती अवास्या ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 1 लाख 29 हजार 480 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में योजना की राशि अंतरित की गयी है।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ