खालवा के रिचड़ीखेड़ा में 150 बोरियों से बनाया बोरी बंधान

खालवा के रिचड़ीखेड़ा में 150 बोरियों से बनाया बोरी बंधान

खंडवा। 20 नवंबर 2025, जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए "मिशन अमृत संचय" अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत वर्षा समाप्ति के बाद नदी नालों में बहते पानी को रोकने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता से बोरी बंधान संरचनाए निर्मित कराई जा रही है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने बताया कि अमृत संचय अभियान के अंतर्गत खालवा विकासखंड के ग्राम रिचड़ीखेड़ा में गुरुवार को सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम खालवा के विद्यार्थी, नवांकुर संस्था भूमि फाउंडेशन और ग्रामीणजनो की सहभागिता से जामुन नाले पर 150 बोरियों का बोरी बंधान तैयार किया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक ललित पवार, परामर्शदाता मोहन रोकड़े, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रिचड़ीखेड़ा के सचिव श्री संताराम धुर्वे सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए खंडवा से भवानी प्रसाद की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ