नागपुर महाराष्ट्र में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती (राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस) के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में सम्मिलित हुई डॉ. दीपमाला रावत
वर्किंग जर्नलिस्ट सुदर्शन टुडे न्यूज म प्र स्टेट हेड लाला जामलकर खरगोन
खरगोन। भोपाल/खरगोन निमाड. का गौरव राजभवन भोपाल में जनजातीय प्रकोष्ठ. में विषय विशेषज्ञ, डॉ. दीपमाला रावत ने जनजाति समाज की पांरपरिक व्यवस्था विषय पर व्याख्यान दियाI उनके द्वारा सामुदायिक सहभागिता के प्रतीक के रूप में म. प्र. के झाबुआ जिले की भीली परम्परा हलमा का उल्लेख किया गया वहीं आदिवासी समाज के सामुदायिक अध्यात्मिक अनुष्ठान में खंडवा जिले के ग्राम भामगढ़. में होने वाली पारंपरिक बड़ी माता की पूजा का उदाहरण देकर गांव की सामुहिक एकता को बताया, जनजाति समाज की न्याय व्यवस्था और समाज सुधार के लिए पारंपरिक व्यवस्था जिसमें जाति सुधार पत्रिका और उससे न्याय व्यवस्था के पारंपरिक ढांचे को मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र की रियासत भामगढ़. में उनके दादाजी रावत महताब सिंह द्वारा होने वाले अधिवेशन, जाति पंच की प्राचीन व्यवस्था जिसमें 16 महालो के गठन व उनके अन्तर्गत 147 गावों की सूची जैसी दुर्लभ जानकारी साझा करते हुऐ वर्तमान में अनुसूचित क्षेत्रों में लागू पेसा नियम के अन्तर्गत शांति एवं विवाद निवारण समितिको मजबूत करने के सुझाव दिये। डा. रावत के उद्बोधन जनजाति समाज की अस्मिता के जागरण को प्राथमिकता से रखते हुए हमेशा गौरव आध्यात्म का दर्शन दिखाई देता है वो जब बोलती है तो आदिवासी युवा में एक शक्ति का संचार होता हैं वो स्वंय को हेय दृष्टि, दलित, पिछड़ा समझने के बजाय गौरवान्वित महसूस कर अस्मिता के जागरण की ओर अग्रसर होता है। पेसा नियम में किस प्रकार जनजाति परंपरा संरक्षण के प्रावधानों को कानूनी अधिकार दिए और कैसे संविधान में दिए अधिकारों का लाभ ले कर जनजाति कल्याण कार्य करे इस विषय को रखा। डा. रावत ने प्रदेश में राज्यपाल महोदय द्वारा किये गये नवाचारों औरजनजातीयप्रकोष्ठ.कीउपलब्धियों की जानकारी साझा की I कार्यक्रम में श्री डॉ. अशोक उइके कैबिनेट मंत्री, आदिवासी विकास महाराष्ट्र सरकार, पदमश्री चेतराम पंवार, लक्ष्मण सिंह मरकाम, अतिरिक्त सचिव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, मधुकर गावित आई पी एस अधिकारी महाराष्ट्र सरकार आदि उपस्थित रहे। डॉ दीपमाला रावत विषय विशेषज्ञ,जनजातीय प्रकोष्ठ, राजभवन,भोपाल।
एमपी लाइव न्यूज़ के लिए झिरन्या से लाला जामलकर की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें