इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 अंतर्गत संभाग स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता मैं बुरहानपुर के खिलाड़ियों ने फहराया परचम।

इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 अंतर्गत संभाग स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता मैं बुरहानपुर के खिलाड़ियों ने फहराया परचम।


बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।  दिनांक 13 नवंबर 2025 को गांधी हॉल इंदौर में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 अंतर्गत संभाग स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन जिसमें सात विधाओं में बुरहानपुर जिले का दल सम्मिलित हुआ था।
(1).विज्ञान मेले में नेहरू मॉन्टेसरी स्कूल के अंगद ठाकुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जिन्होंने अनुपयोगी वस्तुओं से बिजली उत्पादन का मॉडल प्रस्तुत किया था। 
(2).कविता लेखन में भूमिका विकास भीसे सेवा सदन  महाविद्यालय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जिन्होंने विकसित भारत 2047 पर कविता लेखन किया गया। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता टी टी नगर स्टेडियम भोपाल के लिए दिनांक 16 नवंबर 2025 को भोपाल रवाना होंगे। इस हेतु गौरव पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बुरहानपुर द्वारा प्रतिभागीयो को बधाई दी गई।

टिप्पणियाँ