अखिल भारतीय बाघ आंकलन वर्ष 2026 का वन मंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

अखिल भारतीय बाघ आंकलन वर्ष 2026 का वन मंडल स्तरीय  प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश शासन वन विभाग के निर्देशानुसार अखिल भारतीय बाघ आंकलन वर्ष 2026 का वन मंडल स्तरीय  प्रशिक्षण सह कार्यशाला दिनांक 6/11/25 को खकनार में आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। बाद में फील्ड में डेमो दिया गया उक्त प्रशिक्षण में वन मंडल बुरहानपुर के समस्त उप वन मंडल अधिकारी, समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारी, समस्त डिप्टी रेंजर, एवं समस्त बीट गार्ड उपस्थित रहे। वन मंडल अधिकारी विद्या भूषण सिंह व विशेष रूप से उपस्थित रहे। उक्त प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर विक्रम सुलिया उप वनमण्डलाधिकारी नेपानगर, रितेश यादव वनपाल, कचरू गुर्जर वन रक्षक, वीरेंद्र यादव वन रक्षक के द्वारा दिया गया। वन मंडल स्तर पर प्रशिक्षण के उपरांत समस्त आठ रेंज बुरहानपुर, खकनार, बोदरली, शाहपुर, नेपानगर, असीर, धुलकोट, नावरा में रेंज स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ज्ञात रहे उक्त अखिल भारतीय बाघ आंकलन प्रति चार वर्ष बाद किया जाता है। उक्त आंकलन 6 दिवस का रहेगा जिसमें प्रथम तीन दिन प्रत्येक बीट में ट्रांजेक्ट लाइन पर शाकाहारी वन्य प्राणी गणना और यू के साक्ष्य फिर अगले तीन दिन बाघ सहित अन्य मांसाहारी वो वन्य प्राणी गणना और उनके साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ