बुरहानपुर जिले में होगी राष्ट्रीय कार्यशाला ओमप्रकाश शर्मा ने कहा विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा से आत्मनिर्भर बनाने होंगा
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत की बैठक हुई संपन्न
बुरहानपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत के तत्वाधान में बुरहानपुर जिले में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मध्य प्रांत संयोजक और शिक्षा से आत्मनिर्भरता भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और आशीर्वाद में न्यास की गतिविधियों के तहत राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। ओमप्रकाश शर्मा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली शिक्षा के उत्थान और विकास के लिए कृत संकल्पित है और पूरे वर्ष भर राष्ट्र का प्रवास करते हैं उनका सपना है कि एक दिन हमारा देश भारत शिक्षा से आत्मनिर्भर अवश्य होगा। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत के संयोजक रामसागर मिश्र संपूर्ण मालवा प्रांत के शिक्षाविदों को जोड़कर शिक्षा की जोत जला रहे हैं इस माह में उनके निर्देशन में राष्ट्रीय कार्यशाला खरगोन में आयोजित की गई थी जिसमें देश के कौन कौन के शोधार्थी और विद्वान पधारे थे। बुरहानपुर जिला संयोजक डॉ कृष्णा मोरे ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान नई दिल्ली मालवा प्रांत की गतिविधियों की चर्चा बुरहानपुर की विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री माननीय अर्चना चिटनिस दीदी, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला कलेक्टर हर्ष सिंह से की गई। बैठक में शिक्षाविद डॉ वीरेंद्र स्वर्णकार निर्झर न्यास के प्रो यज्ञ शरण दुबे, अंकित जी, प्रो यश दुबे, अजय न्यादे, बुरहानपुर जिला संयोजक डॉ कृष्णा मोरे उपस्थित हुए। जिसमें जिले में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करने पर चर्चा हुई। यह राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन मालवा प्रांत के संयोजक राम सागर मिश्रा के मार्ग दर्शन में होंगी।
एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें