खरगोन पुलिस ने 3551 किलो (35.51 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की खेती करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

खरगोन पुलिस ने 3551 किलो (35.51 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की खेती करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

खरगोन। खरगोन जिले में दिनांक 12.11.2025 को चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पर पुलिस ने किए थे कुल 3200 अवैध गांजे के पौधे जप्त गांजे के पौधों का कुल था वजन 3551 किलो 240 ग्राम (35.51 क्विंटल) अनुमानित कीमत लगभग 1,77,56,200/- रुपये (01 करोड़ 77 लाख 56 हजार 200 रुपये)
आरोपी ने शेडो एरिया (नो मोबाइल नेटवर्क झोन) के पहाड़ी क्षेत्र में लगा रखे थे अवैध गांजे के पौधे, पुलिस की दबिश के बाद से चल रहा था फरार
 
झिरन्या पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में पंजीबद्ध प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे। प्राप्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पर अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की खेती करने वाले आरोपी टीडिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 12.11.25 को चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर ने मुखबिर सूचना के आधार पर नवादीया फाल्या ग्राम टाण्डावाडी के रहने वाले टिडीया खेत में 03 अलग-अलग हिस्सों में लगे कुल 3200 अवैध गांजे के पौधे वजन 3551 किलो 240 ग्राम (35.51 क्विंटल) अनुमानित कीमत लगभग 1,77,56,200/- रुपये (01 करोड़ 77 लाख 56 हजार 200 रुपये) को जप्त कर थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 381/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्‍ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस टीम की दबिश के बाद से टीडिया पिता दितु जमरे निवासी नवदिया फलया टांडावाड़ी फरार हो गया था, जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे थे एवं फरार आरोपी टीडिया की गिरफ़्तारी हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय कर फरार आरोपी की जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया था। परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी टीडिया पिता दितु जमरे निवासी नवदिया फलया टांडावाड़ी को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस टीम उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक गेहलोद सेमलिया, चौकी प्रभारी हेलापडावा उ‍प निरीक्षक रमेशचन्‍द्र गेहलोत, सउनि चन्‍द्रकांत महाजन, आरक्षक 645 धर्मेन्‍द्र यादव, आरक्षक 304 राहुल आटपाडकर एवं सैनिक 22 वेरसिंह का विशेष योगदान रहा।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए झिरन्या से लाला जामलकर की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ