झिरन्या में आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ता ने 4 माह से मानदेय न मिलने से ब्लाक मेडिकल आफिसर के नाम ज्ञापन सौंपा
झिरन्या में आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ता ने 4 माह से मानदेय न मिलने से ब्लाक मेडिकल आफिसर के नाम ज्ञापन सौंपा
झिरन्या। खरगोन जिले के झिरन्या ब्लाक में आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों को 4 माह से समय पर मानदेय न मिलने से झिरन्या ब्लाक मेडिकल आफिसर के नाम समस्त झिरन्या ब्लाक की आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों ने ज्ञापन सौंपा आशा उषा कार्य करता संगठन की ब्लाक अध्यक्ष झिरन्या श्रीमती कलावती सोलंकी एवं मिनाक्षी अरनडे, शीला बामनीया, दुर्ग वास्कले, कमला भास्करे, शर्मिंता भालसे, सुनिता बडोले, ललिता सावले, अनिता मोरे, गिरजा वानखेड़े, शांता उचवरे, किरण अखाड़े, सुनिता जाधव, संतोष पटेल आदि ने बताया की 24 घंटे कार्य कर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं बच्चों एवं गर्भवती माताओं की देखभाल संस्था गत प्रसव टीकाकरण कार्य स्वास्थ्य संबंधी कार्य आशा कार्यकर्ता करते हैं इस कार्य का मानदेय आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों को मिलता है 7 दिवस के भीतर मानदेय नहीं दिया जाता है तो आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन रहेगा।
एमपी लाइव न्यूज़ के लिए झिरन्या से लाला जामलकर की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें