एसआईआर कार्य में प्रगति नहीं मिलने पर 5 नोडल अधिकारी, 5 बीएलओ सुपरवाईजर एवं 7 बीएलओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

एसआईआर कार्य में प्रगति नहीं मिलने पर 5 नोडल अधिकारी, 5 बीएलओ सुपरवाईजर एवं 7 बीएलओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

बुरहानपुर। 18 नवम्बर, 2025 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष सिंह ने निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रगति नहीं मिलने पर नोडल अधिकारी, बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये है। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले की विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर एवं विधानसभा क्षेत्र-180 बुरहानपुर अंतर्गत जारी निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य संचालित है। एसआईआर कार्य के तहत लक्ष्य के अनुरूप मतदाताओं के डिजिटाइजेशन कार्य में प्रगति नहीं मिलने के फलस्वरूप कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये है।
डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि, 5 नोडल अधिकारी, 5 बीएलओ सुपरवाईजर एवं 7 बीएलओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये है।
निर्देशानुसार नोडल अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेपानगर मोहन अलावा, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नेपानगर श्री दिनेश भंवेदिया, सहायक आयुक्त नगर पालिक निगम बुरहानपुर रितेश पाटीदार, सहायक आयुक्त नगर पालिक निगम बुरहानपुर सुश्री स्वर्णिका वर्मा, उपयंत्री नगर पालिका परिषद नेपानगर प्रकाश बडवाहे को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गये है। वहीं बीएलओ सुपरवाईजर उपयंत्री लोक निर्माण विभाग शोभाराम सोलंकी, सहकारिता निरीक्षक आकाश अग्रवाल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियकांत चौहान, पर्यवेक्षक महिला बाल विकास श्रीमती वंदना इंगले, पर्यवेक्षक महिला बाल विकास विक्रांत बडकुंवर तथा बीएलओ श्रीमती ज्योति चौधरी, श्रीमती दुर्गा दुबे, श्रीमती अनीता महाजन, सुश्री तरूणा निंबालकर, जमना प्रसाद जाटव, मनोज भाकरे एवं श्रीमती शाहिदा बानो इत्यादि को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर तत्काल जवाब मांगा गया है।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ