नेपा लिमिटेड एकादश ने फॉरेस्ट एकादश को 58 रनों से हराया, एथलेटिक्स मीट का भव्य समापन

नेपा लिमिटेड एकादश ने फॉरेस्ट एकादश को 58 रनों से हराया, एथलेटिक्स मीट का भव्य समापन

नेपानगर। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा विशिष्ट सेवा मेडल के नेतृत्व में स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर सप्ताह भर चले खेल उत्सव का शानदार समापन हुआ। क्रिकेट मुकाबले में नेपा लिमिटेड एकादश ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फॉरेस्ट एकादश को 58 रनों से पराजित किया। नेपा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए, जिसके जवाब में फॉरेस्ट टीम 65 रनों पर ऑलआउट हो गई।

शाम को एथलेटिक्स मीट के फाइनल राउंड आयोजित हुए, जिनमें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की 50 मीटर तथा 100 मीटर रेस के साथ पुरुष वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ का रोमांच देखने को मिला। विजेताओं को भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी विनीत कुमार भारतीय राजस्व सेवा, आरएफओ अजय गुप्ता भारतीय वन सेवा, भारतीय नौसेना की लेफ्टीनेंट और वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक डॉ. हर्ष किरण वढेरा, मुख्य महाप्रबंधक कार्य राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक वाणिज्य एवं कार्य सुरेंद्र मेहता, एसबीआई शाखा प्रबंधक जैनेंद्र अहिरवार, राजेंद्र जाधव, विजय चौधरी, मनीषकांत शर्मा, सुनील कुलथे, सीएन वर्मा, नेपा मिल श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी, अभिलाषा मेहता, विकास रेड्डी, प्रशांत सोनी, चिराग चौधरी, अंकुर गोयल, निलेश पाटिल, शिरीष येलवनकर, मुकेश चौहान, अनिल कुमार अहीरे, मनोज यादव, देवेंद्र पांडे, डॉक्टर यशवंत पाटिल, डॉक्टर मसूद मशरूवाला, मोहिंदर सिंह यादव, ईशान व्यास, संदीप माले, सपना दुबे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि महिला वर्ग में डॉक्टर राजश्री मोरे, डॉक्टर मोनिया मोहिंदर यादव, वर्षा पाटिल, सपना सोनी, प्राची चौधरी, मीना श्रीवास्तव, ममता यादव, पूनम वर्मा, संगीता ठाकुर, सपना चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बच्चों की श्रेणी में आन्या गौर, सौम्या वर्मा, धैर्य चौधरी, गुर्विता यादव, त्रिशा सिंह, प्रिशा सिंह, झीलम महाजन, अनिका केसरा, आयुषी मिश्रा, परस महोरे, तनीष्क कसेरा, अथर्व माहुल्या, नवाज सैफ, प्रतीक महाजन, प्रियांश मिश्रा, वीर लोणारे, उमर फ़ारूक़, समरथ पाटिल, यश पाटिल, सार्थक पाटिल, जयेश सेन और मोहम्मद खिज़र ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

फन गेम्स में बच्चों, महिलाओं और कपल समूह के लिए लेमन रेस का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग की दौड़ में लक्ष्मण बरेला, सचिन राठौर और राहुल देसाले ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब प्रशंसा हासिल की। नेपा नगर में पूरे दिन खेल भावना, उत्साह और उल्लास का मनमोहक माहौल देखने को मिला।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ