“मुस्कान विशेष अभियान” में थाना खकनार पुलिस व्दारा अपहृत बालक/बालिकाओ को कर्नाटक एवं महाराष्ट्र से दस्तयाब किया।

बुरहानपुर। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार व्दारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने एवं जन जागरूकता कार्यक्रम कराने हेतु निर्देशित किया गया था। श्रीमान के आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर निर्भयसिंह अलावा एवं डीएसपी (महिला सुरक्षा शाखा) प्रीतम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में ‘मुस्कान विशेष अभियान’ चलाई जा रही है। थाना प्रभारी अभिषेक जाधव व्दारा अपहृत बालक/बालिकाओ की तलाश हेतु विशेष टीम गठित किया गया। अभियान अंतर्गत थाना खकनार पर 04 अपरहणो के प्रकरण में दिनांक 01/11/2025 को एक अपहृत बालिका एवं दिनांक 07/11/2025 को एक बालिका तथा आज दिनांक 08/ 11/ 2025 को एक अपहृत बालिका एक अपहृत बालक को कर्नाटक एवं महाराष्ट्र से एवं एक महिला गुमशुदा, एक पुरूष गुमशुदा को दस्तयाब कर अपहृत बालक/बालिकाओ को अपने परिजनो के सुपूर्द किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक जाधव व्दारा ‘मुस्कान विशेष अभियान’ के तहत स्कूल कॉलेजो एवं थाना क्षेत्र के ग्रामो में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें थाना प्रभारी खकनार व्दारा ग्रामीणो को महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, बालिकाओ को “गुड टच–बैड टच” के संबंध में जानकारी दी जा रही है। 

मुस्कान अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका

निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि किरण ठाकुर, उनि रामेश्वर बकोरिया, सउनि मनीष कुमार, सउनि विष्णु राठौर, सउनि जगदीश मंसुरे, प्रआर मनीष भटुरे, आर मंगल पालवी , साइबर सेल आरक्षक दुर्गेश पटेल, ललित चौहान, सत्यपाल की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ