ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा हाई लिंक सिटी, खंडवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा हाई लिंक सिटी, खंडवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

खंडवा। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 16 नवम्बर रविवार को हाई लिंक सिटी, खंडवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विभाग) डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन) के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में,स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ