धुलकोट कॉलेज में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, डॉ कृष्णा मोरे ने कहा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति समझ का होंगा विकास
धुलकोट कॉलेज में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, डॉ कृष्णा मोरे ने कहा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति समझ का होंगा विकास
धुलकोट। शासकीय महाविद्यालय धुलकोट में आज दिनांक 21 नवम्बर 2025 शुक्रवार को भारतीय संस्कृति परीक्षा का आयोजन संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। परीक्षा प्रमुख डॉ कृष्णा मोरे द्वारा बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा आयोजित की गई जिसमें शासकीय महाविद्यालय धुलकोट के 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया ऐसी परीक्षाओं का आयोजन होना चाहिए जिससे कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति की समझ विकसित होती है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा होने से विद्यार्थियों में उत्साह की लहर है। इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें