विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की संस्थापिका प्रमिला शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर रक्तदान शिविर का आयोजन

विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की संस्थापिका प्रमिला शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर रक्तदान शिविर का आयोजन

बुरहानपुर। विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की संस्थापिका श्रीमती प्रमिला कैलाश शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर। विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष डॉ अनुपमा दीक्षित, मंजूषा केलकर द्वारा बुरहानपुर गवर्नमेंट हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें विप्र नारी शक्ति सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा एवं सभी बुरहानपुर विप्र नारी की पदाधिकारियों द्वारा बढ़-चढ़कर रक्तदान महादान में हिस्सा लिया गया। रक्तदान शिविर में विशेष याने जागरूक विप्र समाज की बाईस से अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया कई महिलाओं ने पहली बार रक्तदान किया और बहुत सुखद अनुभव व्यक्त किए और आज बुरहानपुर की बहनों के साथ रक्तदान में शाहपुर अध्यक्ष बहन साधना तिवारी और एक बहन रेवर सेपंचशीला लाटे आई और प्रथम बार रक्त दान किया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी पायल अवस्थी, बुरहानपुर अध्यक्ष आशा तिवारी, आशा डोंगरे, श्रुति सिंग, निशा तिवारी, नूतन दुबे, पुष्पा चौबे, अमिता शुक्ला, वीणा सांगलीकर, सिमा चौबे, प्राणोती सोनी, निंजा सेठिया ममता मिश्रा, श्रुति मिश्रा, कविता तिवारी, विभा तिवारी, काजल कुशवाह, रेखा शर्मा,  रितु उपाध्याय, सुनीता शर्मा, नीतू सोमैया, अंजली वर्मा, सविता चौहान आदि उपस्थित रहे। संस्था ने रक्तदान शिविर में डॉक्टर, स्टॉप और हॉस्पिटल प्रबंधन का सम्पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ