जिला खरगोन वृत्त भीकनगांव में अवैध शराब बरामदगी पर प्रकरण दर्ज, मौके पर महिला गिरफ्तार

जिला खरगोन वृत्त भीकनगांव में अवैध शराब बरामदगी पर प्रकरण दर्ज, मौके पर महिला गिरफ्तार

खरगोन। जिला खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देशानुसार तथा प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष के मार्गदर्शन में वृत्त भीकनगांव के आबकारी दल द्वारा दिनांक 29.11.2025 को दौराने गश्त अवैध मदिरा विक्रय संबंधी प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम खोई में आरोपी के खेत में स्थित बाड़े से अवैध मदिरा विक्रय के प्रयोजन से सरस्वती की विधिवत तलाशी लेने उसके कब्जे से कुल 381 .99 बल्क लीटर अवैध मदिरा 03 पेटी ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, 01 पेटी ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की पाव, 04 पेटी गोवा टैंगो जिन, 13 पेटी गोवा व्हिस्की पाव, 02 पेटी लेमाउंट बीयर बोटल, 07 पेटी लेमाउंट बियर केन, 08 पेटी पॉवर कूल बियर *केन  शराब बरामद की गयी। वृत्त प्रभारी  सार्थक वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर  सरस्वती पति पंकज सेन को मौके से गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 185700/- रूपये है।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए झिरन्या से लाला जामलकर की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ