केंद्रीय विद्यालय नेपानगर में वरिष्ठ अभिभावक दिवस( ग्रैंडपेरेंट्स डे) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

केंद्रीय विद्यालय नेपानगर में वरिष्ठ अभिभावक दिवस( ग्रैंडपेरेंट्स डे) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

नेपानगर। केंद्रीय विद्यालय नेपानगर में शनिवार को वरिष्ठ अभिभावक दिवस( ग्रैंडपेरेंट्स डे) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि संस्था प्रमुख रामावतार यादव, वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षिका पूनम वर्मा तथा और सभी पधारे दादा - दादी व नाना - नानी का स्वागत तिलक व चंदन लगाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 5 वीं के ईशान कुमार चौधरी और नव्यता मौर्य ने किया। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से  सराहना बटोरी, आयोजित विभिन्न गतिविधियों की प्रस्तुति से वरिष्ठ जनों के सम्मान का संदेश दिया। कक्षा 5 वीं और 2 री के बच्चों ने संगीत शिक्षिका रचना मरकाम व प्राथमिक शिक्षिका श्रद्धा चौबे और वैशाली चौधरी के मार्गदर्शन में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। हृदयस्पर्शी कार्यक्रम ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज की जिम्मेदारी का संदेश दिया। कक्षा 1 ली के बच्चों की नृत्य प्रस्तुति ,फैंसी ड्रेस कार्यकम, कक्षा 4 थी ने स्वागत गीत और मधुर गीत प्रस्तुत किया। ग्रैंडपैरेंट के मनोरंजक खेलों ने सबका मन मोह लिया। प्राथमिक शिक्षक विशाल हल्दे, राहुल वर्मा, और मनीष सिंह के कुशल नेतृत्व में हुए इस आयोजन में वरिष्ठ अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए। संस्था प्रमुख रामावतार यादव ने अपने विचारों से उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास में माता पिता से अधिक ग्रैंड पैरेंट्स कैसे  भूमिका निभाते हैं। खेल खेल में नैतिकता व सदाचार का पाठ आसानी से पढ़ा देते है। कार्यक्रम का समापन  विशाल हलदे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप प्रमुख भगवती लाल भील, भीमप्पा डी, निखिल गौंड, यशिका राठौड़ और समस्त शिक्षकों और स्टॉफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
एमपी लाइव न्यूज़ के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ