सीएमडी कमोडोर वढेरा की पहल पर नेपा लिमिटेड में आयोजित खेल महोत्सव का शानदार समापन...

सीएमडी कमोडोर वढेरा की पहल पर नेपा लिमिटेड में आयोजित खेल महोत्सव का शानदार समापन...

नेपानगर। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में आयोजित खेल सप्ताह का भव्य समापन उत्साह और ऊर्जा के वातावरण में हुआ। सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा विशिष्ट सेवा मेडल की पहल पर आयोजित यह खेल महोत्सव कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिवारों के बीच खेल भावना और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर खेल सप्ताह की शुरुआत फुटबॉल के रोमांचक फाइनल मुकाबले से हुई, जिसमें टीम सी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ए को दो–शून्य से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों के प्रभावी खेल पर मैदान तालियों और उत्साह के नारों से नेहरू स्टेडियम गूंज उठा। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सेलेब्रिटी मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता रही। यह मुकाबला सीजीएम एकादश और सीएमडी एकादश के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए सीजीएम एकादश ने निर्धारित नौ ओवर में बयालीस रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएमडी एकादश ने तेज़ शुरुआत की और मात्र छठे ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। पूरे मैच के दौरान सीएमडी एकादश ने संतुलित प्रदर्शन और दृढ़ नेतृत्व का परिचय दिया। जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि इस खेल महोत्सव में महिलाओं की सक्रिय और प्रेरक भागीदारी रही। नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर डॉक्टर हर्ष किरण वढेरा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने मैदान पर महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। महिला खिलाड़ियों में डॉक्टर राजश्री मोरे, डॉक्टर मोनिया यादव, मीना श्रीवास्तव, वर्षा पाटिल, सपना सोनी, प्रीति शर्मा, अर्चना देशमुख और ममता यादव ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर आयोजन में नई ऊर्जा जोड़ी। इसके साथ, कर्मचारियों के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमे पारस, तनिष्क, धारा, जयेश आदि ने हिस्सा लिया। उपस्थित जनों में मुख्य महाप्रबंधक कार्य राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक कार्य सुरेंद्र मेहता, प्रबंधक विपणन प्रशांत कुमार बैथालू, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक पेपर मशीन कुमार देशमुख, उप प्रबंधक वाणिज्य सुनील कुमार कुलथे, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर कुमार पटले, उप प्रबंधक पावर हाउस स्वतंत्र कुमार कसेरा, डीआईपी संयंत्र प्रमुख देवेंद्र महोबे, तकनीकी सचिव प्रशांत सोनी, चिराग चौधरी, अंकुर गोयल, नेपा मिल श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रवीण सोनी, देवेंद्र पांडेय, डी.पी. मिश्र, शिशेंद्र सिंह, डॉक्टर यशवंत पाटिल, नीलेश पाटिल, मोहिंदर यादव, प्रतीक गणेचर, गणेश दीक्षित, राहुल पटेल, शामिल रहे। बड़ी संख्या में कर्मचारी और उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ