खंडवा पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना छैगांव माखन क्षेत्र के ग्राम छैगांव देवी के मेक्रो विजन स्कूल में बच्चों को मुस्कान अभियान के तहत किया जागरूक
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों मे चलाया गया विशेष मुस्कान जन जागरूकता अभियान
खंडवा। 19 नवंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक नाबालिग बालिकाओं पर घटित अपराध की रोकथाम के लिए “मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जिले मे खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय द्वारा थाना छैगांव माखन क्षेत्र के ग्राम छैगांव देवी के मेक्रो विजन स्कूल में छात्र छात्राओ को गुड-टच, बेड-टच, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन ब्लैकमेलिंग एवं उनसे होने वाले दुष्परिणाम, साइबर अपराध जिसमें अश्लील चित्रण वीडियो फोटो के द्वारा ब्लैकमेलिंग एवं उनसे होने वाले दुष्परिणाम, बाल विवाह, बाल अपराध, बाल बंधवा मजदूर, 1090 महिला अपराध, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन, डायल 112, दहेज प्रताड़ना पास्को एक्ट, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत बालक बालिकाओं के क्रिया कलापों, पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने के लिए बताया गया| अपराधियों द्वारा बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मूवी, वीडियो क्लिपिंग दिखा कर सावधान रहने की समझाइए दी गई। थाना छैगांव माखन क्षेत्र के ग्राम छैगांव देवी के मेक्रो विजन स्कूल में दिनांक 19.11.2025 को मुस्कान विशेष अभियान के तहत खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, थाना प्रभारी छैगाँव माखन निरी. विक्रम धार्वे, महिला थाना प्रभारी निरी. सुलोचना गेहलोद, उप निरीक्षक प्रकाश मंडलोई, उप निरीक्षक हरि किसान सोनी के द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया गया| जिसमें माइक्रो विजन स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल मैडम एवं 15 टीचर, करीबन 200 से 250 छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे| इसी क्रम मे दिनांक 19.11.2025 को जिले के समस्त थानों मे मुस्कान जन जागरूकता अभियान को लेकर अलग अलग थाना क्षेत्र के स्कूलों एवं कालेजों के छात्रों को जागरूक किया गया| थाना पंधाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कालंका के शासकीय हाई स्कूल कालंका में, चौकी रामनगर क्षेत्र माध्यमिक स्कूल भंडारिया में, थाना धनगाँव क्षेत्र मे हाई सेकेंडरी स्कूल मे, थाना मूँदी ग्राम रोहिणी की शासकीय माध्यमिक स्कूल में, थाना नर्मदानगर ग्राम रीछी के स्कूल मे मुस्कान जन जागरूकता अभियान के संबंध में पुलिस द्वारा छात्र छात्राओ को जानकारी देकर जागरूक किया गया| जिसके तहत बालक एवं बालिकाओं से चर्चा करते हुए उनको जागरूक रहने, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने व किसी लालच में नहीं आने की समझाइश दी गई| साथ ही कानून की जानकारी देकर पुलिस 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 व अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर शेयर कर उपयोग करने का तरीका बता कर गुड-टच बैड-टच के बारे में चर्चा की गई| कार्यक्रम के दौरान बालक बालिका एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा|
एमपी लाइव न्यूज़ के लिए खंडवा से भवानी प्रसाद की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें