बुरहानपुर की बिटिया नम्रता राठौर को बैचलर्स ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी की डिग्री प्रदान,शुभचिंतको ने दी बधाई
बुरहानपुर की बिटिया नम्रता राठौर को बैचलर्स ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी की डिग्री प्रदान,शुभचिंतको ने दी बधाई
बुरहानपुर। पूर्व निगम चेयरमैन एवं पुर्व निगम उपाध्यक्ष किशोर कुमार राठौर एवं पूर्व निगम चेयरमैन श्रीमती सवितादेवी किशोर राठौर की बिटिया नम्रता राठौर को भोपाल स्थित पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल कुशाभाऊ ठाकरे भवन में म.प्र.विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिह तोमर, स्थानीय विधायक हुजूर विधानसभा सदस्य रामेश्वर शर्मा, आरोग्य भारतीय संघ के राष्ट्रीय सचिव डॉ अशोक कुमार वाष्र्णेय, मानसरोवर मेडिकल कॉलेज के सीईडी गौरव तिवारी, प्राचार्या मनीषा राठी की गरिमामयी उपस्थिति में मानसरोवर मेडिकल कॉलेज से बैचलर्स ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी की डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर उनके पिता किशोर कुमार राठौर एवं माता श्रीमती सवितादेवी किशोर राठौर भी उपस्थित थे। बुरहानपुर की बिटिया डॉ.नम्रता किशोर राठौर को भी डिग्री मिलने पर किशोर कुमार राठौर और माता श्रीमती सवितादेवी राठौर ने जहां स्वयं को गौरवान्वित अनुभव किया, वही परिजनो, स्नेहीजनो ने भी डॉ.नम्रता किशोर राठौर को बधाई देते हुवे बुरहानुपर को गौरवान्वित महसूस करते हुवे बिटिया के उज्जवल भविष्य की मनोकामना की। डॉ.नम्रता किशोर राठौर ने बताया कि उनके जीवन में यह पल उनके माता /पिता के सहयोग के बिना संभव नही था। वही अपने मनसरोर कॉलेज के फैकल्टी नवनीत आर्य सर का सभी प्रशिक्षु डॉ विद्यार्थियों को सटिक एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन बताया।
एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें