आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित आपदा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां एवं बचाव के तौर-तरीके बतलाएं

आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित आपदा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां एवं बचाव के तौर-तरीके बतलाएं

नेपानगर। 12 नवम्बर, 2025 को जिले में कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार होमगार्ड विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशालाओें का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को आपदा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां, बचाव, सुझाव एवं  सुरक्षा के तौर-तरीके बतलाएं जा रहे है, ताकि आपदा जनित परिस्थितियों में बचाव एवं सुरक्षा अपनायी जा सके। इसी कड़ी में विभाग द्वारा एकलव्य स्कूल सातपायरी, खकनार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़ एवं प्रथम उपचार, खून के बहाव को रोकना, सीपीआर, आग के प्रकार, आग बुझाने के तरीके आदि की मॉकड्रिल करके बतायी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से बिल्डिंग पर फंसे हुए व्यक्तियों को बचाने एवं उपकरणों की जानकारी भी दी गयी। कार्यशाला में शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ