जल संरक्षण के लिए सभी को मिलकर करना होंगे सामूहिक प्रयास, कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागीय इंजीनियर्स की बैठक ली
जल संरक्षण के लिए सभी को मिलकर करना होंगे सामूहिक प्रयास, कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागीय इंजीनियर्स की बैठक ली
खंडवा। 21 नवंबर 2025, कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न शासकीय विभागों के इंजीनियर्स की बैठक में कहा कि भूजल संरक्षण के लिए सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने सभी इंजीनियर्स से कहा कि भूजल संरक्षण के क्षेत्र में जिले में और क्या नए प्रयास किए जा सकते हैं, इस संबंध में अपने अपने सुझाव दें और उन सुझावों पर किस तरह से अमल किया जा सकता है यह भी बताएं। उन्होंने हाल ही में जल संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर खंडवा जिले को मिले पुरुस्कार के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा सहित निर्माण विभागों के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जून 2026 तक खंडवा जिले के प्रत्येक भवन की पक्की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना है, इसके लिए दिए गए निर्देशों का समय सीमा में पालन सुनिश्चित करें।
एमपी लाइव न्यूज़ के लिए खंडवा से भवानी प्रसाद की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें