भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर कार्य को प्राथमिकता से करें. संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा बुरहानुपर में बुथ, जिला, मंडल, कौर कमेटी की बैठक में दिए सुझाव
भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर कार्य को प्राथमिकता से करें. संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा बुरहानुपर में बुथ, जिला, मंडल, कौर कमेटी की बैठक में दिए सुझाव
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास पर दिनांक 22 नवंबर 2025 शनिवार को कार द्वारा बुरहानपुर पहुचे। जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व मंत्री एवं विघायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विघायक मंजु दादु, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल सहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका तिलक लगाकर, भाजपा अंगवस्त्र पहनाकर, पुष्पहार द्वारा शानदार स्वागत किया। आपने सर्वप्रथम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की समाधी स्थल पर श्रध्दासुमन अर्पित किए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा सुबह ग्राम लोनी में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर चौधरी के निवास पर बुथ क्रमांक 46 की बुथ बैठक में शामील हुवें। यहां आपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवें कहा कि विशेष गहन पुनरिक्षण 2025 का मतलब उसके अपने शब्द में ही निहत है, इसे कार्यकर्ता गहराई से समझे और अपने अपने बुथपर अपना कोई भी मतदाता सुची मे शामील होने से बच नही जाए इसकी चिंता करें। यहा पर आपने कार्यकर्ताओं से फिडबेग लिया और उन्हे शतप्रतिशत करार्य करने हेतु प्रेरित भी किया।
संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने स्व.परमानंद गोंविंदजीवाला ऑडीटोरियम इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर में आयोजीत जिला बैठक एवं मंडल के पदाधिकारीयों एवं भाजपा नेताओं से भी चर्चा करते हुवें उन्हे मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर आपने एसआईआर की बारीकियो से अवगत कराते हुवें कहा कि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एसआईआर कार्य को प्राथमिकता से करें। उन्होने बुरहानुपर एवं नेपानगर विघानसभा क्षेत्र में एसआईआर को लेकर बुथ लेबल तक ली गई बैठको की जानकारी प्राप्त करते हुवें विस्ता पुर्वक जानकारी प्रदान की। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व मंत्री एवं विघायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विघायक मंजु दादु ने भी संबोधित करते हुवें एसआईआर को लेकर किए गए कार्यो का ब्यौरा दिया एवं बुथ लेबल पर विघानसभावार बैठक आयोजीत करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चिंतामन महाजन ने किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने स्थानिय सर्किट हाउस में कौर कमेटी की बैठक लेकर जिले में भारतीय जनता पार्टी को मजबुत करने एवं आगामी कार्यकमों को लेकर चर्चा करते हुवें महत्वपुर्ण सुझाव एवं निर्देश भी दिए। आप भाजपा नेता डॉ.मनोज अग्रवाल के पिताजी एवं शांतीलाल चौहान की बहु के आसामायिक निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुचकर शोक व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा सायं सांसद खेल महोत्सव 2025 जिला बुरहानुपर में मुख्य अतिथि के रूप में शामील हुवे, इसका शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पुर्व केबनेट मंत्री एवं विघायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विघायक मंजु दादु, गजेन्द्र पाटील, अधिवक्त्ता आदित्य प्रजापती सहित भाजपा नेता उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी देते हुवें भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी राकेश कुमार पुर्वे ने बताया कि इस व्यस्त कार्यक्रम दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व मंत्री एवं विघायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विघायक मंजु दादु, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्टीकर, भाजपा जिला महामंत्री चितांमण महाजन, राहुल जाधव, सुभानसिंह चौहान, पुर्व महापौर अतुल पटेल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रदीप पाटील, मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे, चिंटू राठौर, अमोल भगत, योगेश महाजन, वि_ल काका सहित भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें