कलेक्टर ने हवाई पट्टी निर्माण स्थल का किया अवलोकन एवं आवश्यक कार्यवाही के दिये निर्देश

कलेक्टर ने हवाई पट्टी निर्माण स्थल का किया अवलोकन एवं आवश्यक कार्यवाही के दिये निर्देश

बुरहानपुर। जिले के खड़कोद में हवाई पट्टी (एयर स्ट्रीप लगभग 50 हे. क्षेत्र में) निर्माण हेतु शुक्रवार को कलेक्टर हर्ष सिंह ने स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं आगामी कार्यवाही के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों एवं इंजीनियर्स के साथ भूमि संबंधी मैपिंग देखी। उन्होंने टीम से भूमि की सीमाओं, उपलब्ध क्षेत्रफल तथा उपयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि हवाई पट्टी क्षेत्र के आसपास की भूमि का सही उपयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, इस कार्य में पारदर्शिता और सटीकता रखें। कलेक्टर श्री सिंह ने बेहतर प्रबंधन और योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, पीडब्ल्यूडी अधिकारी सुश्री पदमा रेखा श्रीवास्तव, जनपद पंचायत सीईओ दुर्गेश भूमरकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं इंजिनियर्स मौजूद रहे।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ