नगर परिषद शाहपुर में राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ का सामूहिक गायन

नगर परिषद शाहपुर में राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ का सामूहिक गायन

शाहपुर। मंगलवार 11 नवम्बर, 2025 को शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ की 150 वीं वर्षगांठ को जिले में 7 नवम्बर, 2025 से 7 नवम्बर, 2026 तक समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है। जिले में इसी परिप्रेक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर परिषद शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमति रजनी चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधिगणों, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं परिषद के स्टॉफ सहित नगरवासियों, स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ का सामूहिक गायन किया गया।

टिप्पणियाँ