भारत सरकार की महत्वाकांक्षी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया
नेपानगर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गयाl इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में सुदर्शन सेठी उर्दू उच्चतर शासकीय विद्यालय नेपानगर उपस्थित थेl इस अवसर पर महाविद्यालय के NSS एवं NCC के विद्यार्थियों ने एस आई आर के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त कियाI श्री सेठी ने कहा कि कहा कि यह एक जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व का कार्य हैI इस कार्य में BLO पूर्व से संलग्न हैं, और पूर्ण निष्ठा से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहे हैं l BLO की इस पुण्य कार्य में आप उनके सहयोगी बनकर देश के इस महायज्ञ में अपनी आहुति देना हैl उन्होंने पावर पॉइंट की सहायता से S I R से जुड़ी बारीकियों की जानकारी विद्यार्थियों को इस अवसर पर दीl उन्होंने कहा कि आपको B L O की सहायता के लिए उनके समक्ष उपस्थित होना है और उनके मार्गदर्शन के अनुसार उनका सहयोग करते रहना हैI साथ ही जिन विद्यार्थियों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है वह अपना वोटर आईडी कार्ड अवश्य बनवाएं और निर्वाचक नामावली में अपना नाम, अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के नाम भी अवश्य जुड़वाएंl उन्होंने एनएसएस और एनसीसी के विद्यार्थियों को पुनः संबोधित करते हुए कहा कि BLO के सहायक के रूप में जो प्रशिक्षण दिया गया, यह प्रशिक्षण आपके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने का गौरव भी प्रदान करेगा, साथ ही देश के विकास में अपने योगदान को भी कहीं ना कहीं रेखांकित करेगाl इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मनीषा साकल्ले ने विद्यार्थियों को संबोधित करके कहा कि S I R की इस मुहीम में एनएसएस और N C C के विद्यार्थियों द्वारा जो योगदान दिया जाएगा, वह देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, यह महाविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय होगा कि हम राष्ट्र निर्माण में कहीं ना कहीं अपना योगदान दे रहे हैंl इसलिए इस प्रशिक्षण में आपने आज जो भी ज्ञान अर्जित किया है उसे पूरी निष्ठा के साथ B L O को S I R को पूर्ण करने में सहयोग देना तुम्हारा नैतिक दायित्व हैl दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ करना ही राष्ट्र सेवा है और इस राष्ट्र सेवा में मेरी विद्यार्थी पूरा सहयोग करेंगे, ऐसी मेरी आप सभी से अपेक्षा हैl इस अवसर पर एस आई आर के नोडल योजन परिहार भी उपस्थितl
एमपी लाइव न्यूज़ के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें