धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘जनजातीय गौरव रथ’ हुआ रवाना, विधायक सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू ने हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा में हुई सम्मिलित।

नेपानगर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय संस्कृति और गौरव को समर्पित ‘‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’’ के अंतर्गत मंगलवार को नेपानगर विधानसभा के ग्राम डाभियाखेडा में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर विधायक सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू रथ यात्रा में हुई सम्मिलित। मंगलवार को रथ यात्र विधानसभा के ग्राम डाभियाखेडा से प्रारंभ होकर ग्राम नावरा, गोराडिया, दुधिया, दर्यापुर, कानापुर, टेंभी में भ्रमण कर जनजातीय महानायकों की गाथा जन-जन तक पंहुचाते हुए खकनार में समाप्त हुई। रथ यात्रा का सभी ग्राम में जोरदार स्वागत कर कलष यात्राएं निकाली गई। रथ में भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, शंकरशाहदृरघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, शहीद भीमा नायक, माता शबरी सहित अनेक जनजातीय वीर-वीरांगनाओं के जीवन परिचय, उनके संघर्षों और योगदान की झलकियाँ प्रदर्शित की जा रही हैं। यह रथ लोगों को अपनी गौरवशाली परंपरा और इतिहास से जोड़ने का माध्यम बनेगा। विधायक सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू ने कहा कि जनजातीय नायकों के अदम्य साहस और बलिदान से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। यात्रा जनजातीय संस्कृति, परंपरा और वीर गाथाओं को उजागर करने, साथ ही जनजातीय समुदायों के विकास के लिए शुरू की गई योजनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। जनजातीय गौरव पखवाड़ा समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने का पर्व है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, मंडल अध्यक्ष क्षितिज महाजन, भाजपा वरिष्ठ युवराज पाटिल, जिला पंचायत सीईओ सृजन सिंह वर्मा, डिप्टी कलेक्टर पल्लवी पौराणिक, एसडीएम भागीरथ वाखला स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जनजातीय वर्ग के ग्रामीण उपस्थित रहे।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें