भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एक दिवसीय बुरहानुपर प्रवास पर बुरहानुपर में बुथ, जिला, मंडल, कौर कमेटी की लेगें बैठक
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एक दिवसीय बुरहानुपर प्रवास पर बुरहानुपर में बुथ, जिला, मंडल, कौर कमेटी की लेगें बैठक
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास पर दिनांक 22 नवंबर 2025 शनिवार को कार द्वारा बुरहानपुर पधार रहे है। अपने व्यस्त कार्यक्रम अंतर्गत सुबह 9 बजे आप जिला कार्यालय पुहचेगें। यहां पर आप भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की समाधी स्थल पर श्रध्दासुमन अर्पित करेगें एवं जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ से भेंट करेगें। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा सुबह 11 बजे ग्राम लोनी में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर चौधरी के निवास पर बुथ क्रमांक 46 की बुथ बैठक मे शामील होगें। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे स्व.परमानंद गोंविंदजीवाला ऑडीटोरियम इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर में आयोजीत जिला बैठक में शामील होगें। यहि पर मंडल पदाधिकारीयो की बैठक लेगें। आप यहां से सर्किट हाउस प्रस्थान करेगें, जहां पर सांसद, विधायकगण, जिला कौर कमेटी के अपेक्षित सदस्यों की बैठक में शामील होगें। तथा यहां से भाजपा नेता डॉ.मनोज अग्रवाल के पिताजी एवं शांतीलाल चौहान की बहु के आसामायिक निधन पर शोक व्यक्त करने हेतु प्रस्थान करेगें। उपरांत बुरहानपुर से खंडवा प्रस्थान करेगें। भाजपा जिला महामंत्री चितांमण महाजन, राहुल जाधव सुभान सिंह चौहान ने अपेक्षित भाजपा नेताओं, जिला पदाधिकारीयों, मंडल पदाधिकारीयों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें