केंद्रीय विद्यालय नेपानगर की प्रार्थना सभा में वन विभाग के आईएफएस अधिकारी गुप्ता पुष्पगुच्छ से स्वागत, गुप्ता ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया संबोधित

केंद्रीय विद्यालय नेपानगर की प्रार्थना सभा में वन विभाग के आईएफएस अधिकारी गुप्ता पुष्पगुच्छ से स्वागत, गुप्ता ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया संबोधित


नेपानगर। गुरुवार को नगर के केंद्रीय विद्यालय की प्रार्थना सभा में वन विभाग के आईएफएस अधिकारी अजय गुप्ता शामिल हुए। सर्वप्रथम प्राचार्य रामावतार यादव ने अजय गुप्ता आई.एफ.एस अधिकारी का  पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होंने स्कूल में बच्चों को भावी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने व मनोबल बढ़ाने के लिए संबोधित किया। उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की, उनके सवालों के जवाब दिए और उन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अजय गुप्ता संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2022 में सम्पूर्ण भारत मे आईएफएस परीक्षा में पांचवीं रैंक प्राप्त कर वन विभाग नेपानगर में प्रशिक्षु के रूप में वनपरिक्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने छात्र - छात्राओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। वे  पूर्व में एमपीएससी में प्रथम रैंक के साथ एस.डी.एम और पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर रह चुके हैं। बच्चों ने बहुत से परीक्षा में और जीवन मे सफलता से संबंधित प्रश्न पूछे और अजय गुप्ता ने बहुत सरल व सहज  अंदाज़ में बच्चों को समझाया साथ ही तैयारी के दौरान क्या किया जाए और क्या न किया जाए वाली बातों को साझा किया। कुछ बच्चों ने उनके व्यक्तिगत शैक्षणिक काल के बारे में भी बात की। वन विभाग में अजय गुप्ता ने पर्यावरण की सुरक्षा व सुंदरता बरकरार रखने के लिए बच्चों को जागरूक किया उन्होंने नेपानगर वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लोगों को वृक्षारोपण करने, वनों की कटाई रोकने और सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों का सख्ती से पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कक्षा 5 वीं के ईशान चौधरी, कक्षा 12 वीं से हिमांशु पाटिल और किंजल खराड़िया ने प्रतियोगी परीक्षा, जेईई और नीट की तैयारी को लेकर सवाल किए वही कक्षा 10 वीं की छात्रा श्रावणी पवार ने यूपीएससी के लक्ष्य को लेकर काफी प्रश्न पूछे। कक्षा 10 वीं की छात्रा भूमिका सोनवणे ने ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं को लेकर अपनी शंकाओ का निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और विदयालय व्यवस्था , परिसर की साफ सफाई और विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा की। विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक भीमप्पा डी. ने भी कुछ प्रश्न किये जिनका जवाब अजय गुप्ता ने प्रार्थना सभा मे दिया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक भगवती लाल भील ने किया। अंत मे विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार चौधरी ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के मुख्य  अतिथि अजय गुप्ता को धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ