विधायक मंजू दादू के प्रयास से मिली बड़ी सौगात औद्योगिक क्षेत्र सातपायरी में 15 करोड़ 75 लाख से अधिक लागत से होंगे विभिन्न निर्माण कार्य - नेपानगर विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र को मिली उड़ान

विधायक मंजू दादू के प्रयास से मिली बड़ी सौगात औद्योगिक क्षेत्र सातपायरी में 15 करोड़ 75 लाख से अधिक लागत से होंगे विभिन्न निर्माण कार्य - नेपानगर विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र को मिली उड़ान

नेपानगर। नेपानगर विधायक मंजू दादू के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका परिषद अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र सातपायरी में सीमेंट कंक्रीट सड़क, ह्यूम पाइप कल्वर्ट ओर आरसीसी सतही नाली निर्माण कार्य हेतु 15 करोड़ 75 लाख 30 हजार 722 रुपए की स्वीकृति मिली हैं। क्षेत्रवासी ने मिली इस सौगात के लिए विधायक का आभार माना है। इस राशि से विभिन्न निर्माण कार्य होगे और औद्योगिक विकास को नई उड़ान मिलेगी।
विधायक ने मंत्री से की थी मुलाकात
विधायक मंजू दादू ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विगत कई माह से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो एवं नागरिकों द्वारा उक्त कार्य कराए जाने हेतु मांग की जा रही थी। विगत दिनों भोपाल प्रवास के दौरान मेरे द्वारा सूक्ष्म उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप से मुलाकात कर पत्र सौंप कार्य की स्वीकृति हेतु अनुरोध किया गया था। मेरे क्षेत्र में मिली सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा सूक्ष्म उद्योग मंत्री का आभार व्यक्त करती हूँ। कार्य की टेंडर  प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे। मूलभूत कार्य पूर्ण होने पर औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रो को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। जिससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति भी मिलेंगी।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ