50 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ होगा मोती माता मेला- गजेंद्र पाटील

50 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ होगा मोती माता मेला- गजेंद्र पाटील

बुरहानपुर। श्री मोती माता देवी मंदिर लोखडीया मेला समिति की व्यवस्थाओं को लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न इस बार मेला 1 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है जो करीब 7 दिन तक चलेगा जिले का सबसे बड़ा धार्मिक मेला माना जाता है और लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से माता के दर्शन के लिए आते हैं धार्मिक व सांस्कृतिक रूप-रेखा पूरा मेला मोती माता मंदिर के चारों ओर लगता है, जहाँ भक्त माता के दर्शन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण में भाग लेते हैं मेले में मुख्य रूप से  तुलादान का आयोजन होता है कई जगहों पर भजन-कीर्तन, भंडारे और झूले भी लगे रहते हैं मेले में आमतौर पर बहुत बड़ी संख्या में लोग आते हैं कभी-कभी लाखों की संख्या में श्रद्धालु एक साथ दर्शन करते हैं मनोरंजन एवं व्यापारिक मेले में हज़ारों दुकानें, झूले, पारंपरिक वस्तुएँ, पकवान मेला ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से बहुत पुराना है लगभग शताब्दियों से श्रद्धालु आते रहे हैं माता को प्रसाद (विशेषकर मिठाई) चढ़ाने की परंपरा है, और मन्नत पूरी होने पर भी भक्त लौटते हैं गजेंद्र पाटील ने बताया मेले में मूलभूत सुविधाएं सुव्यवस्थित और जनहितकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो बैठक में प्रमुख सुविधाएं मेले में इस प्रकार होगी पेयजल की शुद्ध पर्याप्त व्यवस्था स्वच्छता एवं शौचालय पुरुष, महिला एवं दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय नियमित सफाई और पर्याप्त पानी की व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था पूरे मेला परिसर में पर्याप्त रोशनी रात के समय विशेष रूप से मुख्य मार्गों पर लाइटिंग सुरक्षा व्यवस्था पुलिस, यातायात पुलिस ओर होमगार्ड की तैनाती सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन सहायता केंद्र स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिक उपचार केंद्र एंबुलेंस की उपलब्धता यातायात एवं पार्किंग सुचारु यातायात व्यवस्था वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग स्थल सूचना एवं सहायता केंद्र खोया-पाया केंद्र मेला मानचित्र एवं सूचना बोर्ड अग्नि सुरक्षा हर दुकान अग्निशमन यंत्र आपातकालीन निकास मार्ग स्पष्ट रूप से चिन्हित किया गया बैठक में तहसीलदार अलावा, नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह मंडलोई, खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव, विद्युत विभाग जे ई,मेला समिति अध्यक्ष वसंत राठौड़, मोती माता मंदिर समिती ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण पवार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आरती निलेश चौकसे, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत संजय जाधव नीलेश चौकसे, सालिक पाटिल,सहित समिती सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से ब्यूरो संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ