शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत जिला बुरहानपुर के तत्वावधान में भारतीय भाषा दिवस का हुआ आयोजन

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत जिला बुरहानपुर के तत्वावधान में भारतीय भाषा दिवस का हुआ आयोजन


बुरहानपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत के जिला संयोजक डॉ कृष्णा मोरे के द्वारा भारतीय भाषा दिवस का आयोजन किया गया।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मध्य प्रांत संयोजक और शिक्षा से आत्मनिर्भरता भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन प्रेरणा और आशीर्वाद में न्यास की गतिविधियों के तहत राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। ओमप्रकाश शर्मा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली शिक्षा के उत्थान और विकास के लिए तन मन धन से कृत संकल्पित है और पूरे वर्ष भर राष्ट्र के विभिन्न स्थानों का प्रवास करते हैं उनका सपना है कि एक दिन हमारा देश भारत शिक्षा से आत्मनिर्भर अवश्य होगा जिसके लिए वे भागीरथी प्रयास कर रहे हैं।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत के संयोजक रामसागर मिश्र संपूर्ण मालवा प्रांत के शिक्षाविदों को जोड़कर शिक्षा की जोत जला रहे हैं 

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत जिला बुरहानपुर के धुलकोट में शासकीय महाविद्यालय धुलकोट शासकीय उत्कर्ष विद्यालय धुलकोट शासकीय कन्या हाई स्कूल धुलकोट शासकीय माध्यमिक विद्यालय धुलकोट कस्तूरबा कन्या छात्रावास धुलकोट सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल धुलकोट आदि स्थानों पर भारतीय भाषा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत के जिला संयोजक डॉ कृष्णा मोरे ने बताया कि भारतीय भाषा दिवस का आयोजन सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है जिन्होंने हमारे देश के उत्तर और दक्षिण के बीच सेतू का कार्य किया सुब्रमण्यम भारती तमिल भाषा के विद्वान एक लेखक कवि पत्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा समाजसेवी थे जिन्होंने भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए तथा भारतीय भाषाओं को सीखने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने का महान कार्य किया। भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पधारे गणमान्य अतिथि तथा वक्ता शिक्षक प्राध्यापक आदि ने भी संबोधित किया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ