अपर कलेक्टर श्री चौहान ने स्कूल बसों की आकस्मिक जांच की प्रत्येक छः माह में वाहन चालक को कराना होगी आँखों की जांच
अपर कलेक्टर श्री चौहान ने स्कूल बसों की आकस्मिक जांच की
प्रत्येक छः माह में वाहन चालक को कराना होगी आँखों की जांच
प्रत्येक छः माह में वाहन चालक को कराना होगी आँखों की जांच
बुरहानपुर। 12 दिसम्बर, 2025 - को बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान ने परिवहन विभाग के साथ संयुक्त रूप से स्कूली बसों की जांच की। अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान ने जांच के दौरान निर्देश दिये कि, दस्तावेजों की चेक लिस्ट चस्पा की जायें, वहीं प्रत्येक छः माह में वाहन चालकों को आँखों की जांच कर प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा फस्ट एड बॉक्स में दवाओं की मात्रा बढ़ाने के निर्देश भी दिये गये। परिवहन विभाग ने जानकारी दी कि, नेहरू मॉन्टेसरी स्कूल एवं मेक्रो विजन एकेडमी की करीबन 75 स्कूल बसों के दस्तावेजोें एवं परिवहन के अन्य मानकों के तहत जांच की गयी। जांच के दौरान डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव, सी.एस. बाथम मौजूद रहे। जिले में नियमित रूप से विशेष चैकिंग अभियान जारी रहेगा, जांच के दौरान कमियां मिलने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें