विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रेरित किया

विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रेरित किया

खंडवा। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग के निर्देशानुसार महात्मा ज्योति राव फुले शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खंडवा के मुकेश वास्केल डॉ. समीर दीक्षित द्वारा शासकीय संदीपनी विद्यालय खंडवा के 10वीं एवं 12वीं के विभिन्न संकायों के लगभग 120 छात्र-छात्राओं को पॉलिटेक्निक कॉलेज में संचालित सभी ब्रांचों, रोजगार के अवसर, छात्रवृत्ति व पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और वर्कशॉप की सुविधा के बारे में बताया। विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र 2025 - 26 में महात्मा ज्योति राव फुले शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खंडवा में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए खंडवा से भवानी प्रसाद की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ