बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने किया नेपानगर थाने का आकस्मिक निरीक्षण
नेपानगर। थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं पुलिस कर्मियों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। दिनांक 08.12.2025 को बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, द्वारा नेपानगर पुलिस थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण जप्ती माल, लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
◆.पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए आवश्यक प्रमुख निर्देश:-
◆.1.लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण करने हेतु किया निर्देशित।
◆.2.चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु हॉट स्पॉट चिन्हित कर वहां प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध लोगों की चेकिंग करने, एवं थाने के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर विशेष नजर रखने हेतु निर्देश दिए।
◆.3.VCNB रजिस्टर की जांच वार्षिक निरीक्षण रजिस्टर (VCNB) में दर्ज सभी प्रविष्टियों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
◆.4.डिजिटल समन्स,वारंट निष्पादन समन्स और वारंट की डिजिटल प्रक्रिया का निरीक्षण कर सभी मामलों में डिजिटल निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
◆.5.थाना परिसर की सफाई एवं रिकॉर्ड प्रबंधन थानों में स्वच्छता बनाए रखने और रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई।
◆.06.माइक्रो बीट प्रणाली का निरीक्षण सभी बीट अधिकारियों को अपनी बीट में नियमित भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करने और जानकारी को इन्फॉर्मेशन बुक में दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
◆.07.सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण सभी थानों में CCTV कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की गई। जिन कैमरों में कोई समस्या पाई गई, उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के एवं थाना क्षेत्र के संवेदनशील व व्यस्ततम इलाक़ों में जन-अभिप्रेरण कर अधिक से अधिक
सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने हेतु निर्देशित किया गया*।
◆.08.कस्टोडियल डेथ के विषय को गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी एवं स्टाफ को आरोपियों की सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।
◆.09.पुलिस कर्मियों की समस्याओं की सुनवाई निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया और आवश्यक समाधान हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा, थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल, एवं थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें