हाई स्कूल विज्ञान/गणित ओलंपियाड परीक्षा विकासखंड स्तर पर खकनार एवं बुरहानपुर में संपन्न हुई
नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में 07/12/2025 को हाई स्कूल विज्ञान/गणित ओलंपियाड परीक्षा विकासखंड स्तर पर खकनार एवं बुरहानपुर में संपन्न हुई। जिसमें जिलास्तर पर विकासखंड खकनार अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भातखेड़ा, नेपानगर के छात्र साहिल अमजद(कक्षा —10वी) का छात्र एवं कृष्णा विजय (कक्षा —9वी) का छात्र ने उक्त ओलंपियाड परीक्षा में दोनों ही छात्रों ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्रीमती संगीता कानफाड़े एवं समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें