ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा खरगोन में निःशुल्क मस्तिष्क एवं रीढ की हड्डी रोग के साथ किडनी रोग से संबंधित शिविर का आयोजन


ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा खरगोन में निःशुल्क मस्तिष्क एवं रीढ की हड्डी रोग के साथ किडनी रोग से संबंधित शिविर का आयोजन

बुरहानपुर। मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 21 दिसंबर रविवार को चार्विक मेड़िकल खरगोन में निःशुल्क मस्तिष्क एवं रीढ की हड्डी रोग के साथ किडनी रोग से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 51 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रवीण बोर्डे (मस्तिष्क एवं रीढ की हड्डी ) रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. निखिल तारखेडे ( मूत्र एवं किडनी )रोग विशेषज्ञ द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।  सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में एवं चार्विक मेड़िकल के साथ डॉ. शालवीन राव, डॉ. गौरव पाटीदार , डॉ. रितेश गुर्जर के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ