खकनार भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगी ने मानवता की मिसाल की पेश, अकोट जा रहे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया

खकनार भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगी ने मानवता की मिसाल की पेश, अकोट जा रहे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया

नेपानगर। नेपानगर के देड़तलाई में रास्ते से जा रहे चार पहिया वाहन चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर खकनार भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी ने उसे अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल मानवता की मिसाल की पेश मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी ने बताया कि में अपने वाहन से देड़तलाई रास्ते से गुजर रहा था की इसी दौरान मुझे एक चार पहिया वाहन चालक की तबीयत खराब दिखी जिसे मेने अपने वाहन से जतिन पटेल को अस्पताल लेकर पहुंचा मंडल अध्यक्ष जोगी ने मानवता की मिसाल पेश करने के साथ एक संदेश भी दिया है की कभी भी कही भी किसी की तबीयत खराब हो या कोई सड़क हादसे का शिकार होकर घायल दिखे तो घबराना नहीं चाहिए बल्कि मदद करने के लिए आगे आना चाहिए अक्सर लोग सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को घायल देखकर मदद नहीं करते हैं उनमें डर रहता है कि घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद अगर उसे कुछ हो गया तो पुलिस हमें परेशान करेगी और इसी डर से लोग मदद करने के लिए आगे नहीं आते हैं ऐसे में कई बार समय रहते घायल व्यक्ति को उपचार न मिलने के कारण उसकी जान चली जाती है इसीलिए आज इस दौर में चार पहिया वाहन चालक जतिन पटेल की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सही समय पर अस्पताल पहुंचा कर खकनार मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी ने जतिन की जान बचाने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता का संदेश भी दिया है जिसकी क्षेत्र में बहुत ही सराहना की जा रही है।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ