पंधाना के स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

पंधाना के स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

खण्डवा। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय मानव स्वास्थ्य एवं जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड पंधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने वर्तमान में हो रहे जलवायु परिवर्तन से आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों जैसे अस्थमा, कार्डियोवास्कुलर डिसीज, स्ट्रोक एवं बचावों की जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में जिला नोडल अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ने भी अपना प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रशिक्षण में वायु प्रदूषण एवं लू तापघात सम्बंधी बीमारियों के लक्षण, उपचार एवं बचाव की जानकारी दी। 

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए खंडवा से भवानी प्रसाद की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ