शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुलकोट में राष्ट्रीय गणित सप्ताह का हुआ आयोजन

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत जिला बुरहानपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय गणित दिवस पर होंगे सप्ताह भर आयोजन

बुरहानपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत के जिला बुरहानपुर के जिला संयोजक डॉ कृष्णा मोरे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गणित सप्ताह का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुलकोट में आयोजित किया गया। डॉ मोरे द्वारा बताया गया कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत जिला बुरहानपुर ईकाई द्वारा 16 से 23 दिसंबर 2025 तक राष्ट्रीय गणित सप्ताह का आयोजन देश भर में किया जा रहा है। श्रीनिवास रामानुजन का जन्म तमिलनाडु में निर्धन परिवार में हुआ था 12 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा से छात्रवृति प्राप्त की थी 
श्रीनिवास रामानुजन का योगदान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धिया श्रीनिवास रामानुजन की जयंती प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। रामानुजन की 125वीं जयंती पर  राष्ट्रीय गणित दिवस की घोषणा वर्ष 2012 में की गई थी। यह दिवस लोगों को गणित के महत्त्व और क्षेत्र में हुई प्रगति एवं विकास के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। श्रीनिवास रामानुजन ने 3900 सिद्धांत सूत्र और प्रमेय को अपने रिसर्च से खोज कर बनाया था उनके गणित में किए गए खोजों का ही प्रतिफल है कि कैंसर जैसी बीमारियों में सहायता भी मिल रही हैं। वे गणित के जादुगर थे। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मध्य प्रांत संयोजक और शिक्षा से आत्मनिर्भरता भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश शर्मा के निरंतर मार्गदर्शन प्रेरणा आशीर्वाद और चिंता से न्यास की गतिविधिया देश भर में आयोजित की जा रही हैं। ओमप्रकाश शर्मा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली शिक्षा के उत्थान और विकास के लिए तन मन धन से सेवा में संकल्पित है हर दिन आप प्रवास के लिए समय देकर राष्ट्र के विभिन्न स्थानों का प्रवास करते हैं उनका सपना है कि एक दिन हमारा देश भारत शिक्षा से आत्मनिर्भर अवश्य होगा जिसके लिए आप भागीरथी प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत के संयोजक रामसागर मिश्र संपूर्ण मालवा प्रांत के शिक्षाविदों को न्यास से जोड़कर शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मालवा प्रांत जिला बुरहानपुर ईकाई के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुलकोट में विद्यार्थियों को गणित सप्ताह के अंतर्गत श्रीनिवास रामानुजन का गणित में योगदान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उपलब्धियो को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संदीप धोपे ने विद्यार्थियों को गणित से डरने के बजाए समझने का आव्हान किया इस अवसर पर संस्था के शिक्षक सुखराम प्रजापति स्टॉफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ