मदिरा के अवैध संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही जारी
खंडवा। 17 दिसम्बर 2025 को कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को ग्राम मालबेड़ी, देलगांव, मोरघड़ी कॉलोनी, मोरघड़ी बेहड़ी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास, प्रेम नगर मोरटक्का में दबिश की कार्यवाही की। इस कार्यवाही में कुल 29 पाव देशी मदिरा प्लेन, 11 केन बीयर, 95 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 450 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 12 प्रकरण कायम किए गए। जिला आबकारी अधिकारी विकास मंडलोई ने बताया कि जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 62,690 रूपये है।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए खंडवा से भवानी प्रसाद की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें