ग्राम मैदारानी में जन अभियान परिषद के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

ग्राम मैदारानी में जन अभियान परिषद के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

खंडवा। खण्डवा 19 दिसम्बर 2025, खालवा विकासखण्ड के ग्राम मैदारानी में जन अभियान परिषद के सहयोग से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम के विद्यार्थी मेंटर ओर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 14 यूनिट रक्तदान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह भी मौजूद थे। दिव्यादित्य शाह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस अवसर पर कहा कि रक्तदान अवश्य करें। आपके द्वारा किये गये रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। 

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए खंडवा से ब्यूरो भवानी प्रसाद की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ