बहू के साथ छेड़खानी करने वाले पिता की पुत्र ने अपनी पत्नी एवं दोस्त के साथ मिलकार लट्ठ से मारकर की हत्या थाना पिपलोद द्वारा हत्या के आरोपियो को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर भेज गया जेल
बहू के साथ छेड़खानी करने वाले पिता की पुत्र ने अपनी पत्नी एवं दोस्त के साथ मिलकार लट्ठ से मारकर की हत्या थाना पिपलोद द्वारा हत्या के आरोपियो को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर भेज गया जेल
खंडवा। खंडवा जिले में दिनांक 04.01.26 को फरियादी रितेश पिता कल्लू कैथवास जाति पासी उम्र 36 साल निवासी ग्राम पिपलोद के द्वारा थाना पिपलोद मे रिपोर्ट लेख कराई गई कि दिनांक 03.01.26 को आरोपी 1. गणेश पिता रमेश गोंड, 2. ज्योति पति गणेश गौड एवं 3. बलीराम उर्फ लालू पिता ईश्वर भील तीनो निवासी ग्राम पिपलोद के द्वारा मृतक रमेश पिता शिवप्रसाद गौंड उम्र 55 साल निवासी ग्राम पिपलोद को बास के लट्ठ एवं हाथ मुक्को से मारपीट की गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जिस पर से थाना पिपलोद पर अपराध क्र. 04/26 धारा 103(1),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मृतक का पंचायतनामा कार्यवाही पश्चात पी.एम. कराया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन मे एवं अति. पुलिस अधीक्षक खंडवा महेंद्र तारनेकर व डीएसपी मुख्यालय अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिपलोद निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ पांडे के नेतृत्व मे आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु टीम गठित की गई। थाना प्रभारी पिपलोद निरी. सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय के द्वारा थाना स्टाफ के साथ आरोपी 1. गणेश पिता रमेश जाति गोंड उम्र 35 साल निवासी ग्राम पिपलोद, 2. ज्योति पति गणेश जाति गोंड उम्र 30 साल निवासी ग्राम पिपलोद एवं 3. बलीराम उर्फ लालू पिता ईश्वर जाति भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम पिपलोद को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी गणेश ने बताया कि पिता रमेश गोंड उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था इसलिए वह अपनी पत्नी व दोस्त बलीराम भील के साथ मिलकर उसे मारा है। आरोपियों को दिनांक 05.01.26 को न्यायालय खंडवा पेश किया गया, जहाँ से तीनों को जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका - डीएसपी मुख्यालय खंडवा अनिल सिंह चौहान, थाना प्रभारी पिपलोद निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय, प्रआर 588 रणवीरसिह सोलंकी, प्रआर 190 भीमसिंह बलखडे, मप्रआर 475 शैलबाला गौर, आर. 285 आकाश बावने एवं आर. 106 सुखराम गौतम की सराहनीय भूमिका रही है।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए खंडवा से ब्यूरो भवानी प्रसाद की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें