खेत तालाबों के भौतिक सत्यापन का कार्य लगातार जारी, कलेक्टर श्री गुप्ता ने गठित किए कुल 35 जांच दल
खण्डवा। पिछले वर्ष ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में किसानों को खेत तालाब योजना से लाभान्वित करते हुए उनके खेतों में तालाबों का निर्माण कराया गया था। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले के सभी विकासखण्डों में निर्मित किए गए खेत तालाबों के भौतिक सत्यापन कराने के उद्देश्य से अधिकारियों के कुल 35 जांच दल गठित किए हैं। इनमें बलड़ी विकासखण्ड के लिए कुल 2 जांच दल बनाये गए हैं। जबकि छैगांवमाखन के लिए 5, हरसूद विकासखण्ड के लिए 4, पंधाना विकासखण्ड के लिए 7, खालवा विकासखण्ड के लिए 6, पुनासा विकासखण्ड के लिए 5 तथा खण्डवा विकासखण्ड के लिए 6 जांच दल गठित किए गए हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि ये सभी दल अपने अपने निर्धारित क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कर हितग्राहियों एवं अन्य ग्रामीणों से गांव में बनाए गए खेत तालाबों की जानकारी लेकर तालाबों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। जांच के बाद यह दल अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए खंडवा से ब्यूरो भवानी प्रसाद की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें