मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में बड़े ही धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
बुरहानपुर। मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में बड़े ही धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौरव छाबड़ा ने की। एकेडमिक प्राचार्य जसवीर सिंह परमार ने अतिथियों का स्वागत कर उड़ान विंग से कार्यक्रम की शुरुआत की। गणतंत्र दिवस उत्सव देशभक्ति की गूँज के साथ हर साल की तरह मेक्रो विज़न एकेडमी के नॉन टीचिंग स्टाफ को सम्मानीय अतिथि के रूप में पवन बोर्ले, विनोद जगननाथ पाटिल (अमोल), राजेश धनसिंह कछवे, अजय महाजन, दुर्गा विजय भापकर, मेघा सिकरवार, करण सिंह मौर्य, देव चन्द्र चौहान, राहुल भिवसे आदि को सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में सुबह प्रारंभ में तिरंगा फहराया गया, उसके बाद छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत, नुक्कड़ नाटक, कविता (आरव बथरी कक्षा 9) , भाषण (गौरांग खंडेलवाल - कक्षा 11) और नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें सभी ने संविधान के महत्व, एकता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना पर जोर दिया। मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। एंकरिंग में विधान जैन, बंशराज बख्शी, आश्वी अग्रवाल, कशिश पोखरना, आर्यन सहित अन्य उपस्थित रहे।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें