कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देश पर रैन बसेरों का निरीक्षण लगातार जारी

कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देश पर रैन बसेरों का निरीक्षण लगातार जारी

खण्डवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह को खण्डवा शहर में संचालित अटल रैन बसेरों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड के यात्री प्रतीक्षालयों का रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर बजरंग बहादुर ने मंगलवार एवं बुधवार रात्रि में जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने बस स्टेशन पर रात्रि में प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को पास के रैन बसेरे में शिफ्ट कराया। 

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए खंडवा से ब्यूरो भवानी प्रसाद की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ