ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत मांजरोद खुर्द में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत मांजरोद खुर्द में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के खकनार में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा 15 जनवरी गुरुवार को ग्राम पंचायत मांजरोद खुर्द में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में, एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ के लिए बुरहानपुर से ब्यूरो संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ