वन मंडल अधिकारी बुरहानपुर के निर्देशन में अनुभूति कैम्प आयोजित

वन मंडल अधिकारी बुरहानपुर के निर्देशन में अनुभूति कैम्प आयोजित

बुरहानपुर। वनपरिक्षेत्र खकनार में दिनांक 19/01/2026 को वन विभाग और मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के तत्वाधान में वन मंडल बुरहानपुर के वन परिक्षेत्र खकनार की बीट अंबाझोली के कक्ष क्रमांक 361 में विद्याभूषण सिंह वन मंडल अधिकारी बुरहानपुर के निर्देशन में अनुभूति कैम्प आयोजित किया गया जिसमें 135  विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। अनुभूति कैम्प में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय  खकनार, शासकीय कन्या हाई स्कूल खकनार, एवं शिक्षकों ने वन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्याभूषण सिंह वन मंडल अधिकारी बुरहानपुर व अजय सागर उप वनमण्ड लाधिकारी बुरहानपुर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पारिस्थितिकीय तंत्र एवं वन्य जीवों के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा मध्य प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य  एवं टायगर रिजर्व के संबंध में चर्चा की गई। जंगल के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों वृक्षों के महत्व के बारे में बताया गया। विवेक  पटेल द्वारा फॉरेस्ट आउलेट के संबंध मे विस्तृत जानकारी छात्रों को बताई गई प्रेरक रमेश अग्निहोत्री, कचरू गुर्जर एवं रवि वर्मा द्वारा वनो में पाई जाने वाली वृक्ष प्रजातियों एवं औषधिय पौधों की पहचान कर उनका चिकित्सिकीय गुणों एवं वैज्ञानिक नामों तथा पॉलीथिन के उपयोग से होने वाली हानियों की जानकारी दी। कैम्प में विद्यार्थियों को केप, अनुभूति पुस्तिका एवं हर्बल किट वितरित किए गए। क्विज का आयोजन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। अन्य विद्यार्थियों को कैम्प में उपस्थिति हेतु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने की शपथ ली गईं। रितेश उइके वन परिक्षेत्राधिकारी खकनार द्वारा आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में वन सुरक्षा समिति पाचौरी अध्यक्ष जतन सिंह, शासकीय उत्कृष्ट स्कूल खकनार शिक्षक ललित महाजन एवं शिक्षिका मीनाक्षी गुप्ता, प्राजक्ता पाटिल। शासकीय कन्या स्कूल खकनार से शिक्षक प्रकाश प्रजापति, श्रीमती किरण पाटिल तथा वनपरिक्षेत्र खकनार के समस्त वन कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ